महिला उत्पीडन की शिकायतों में 25% प्रतिशत फर्जी: महिला आयोग

0
117

archna rathur1फर्रुखाबाद: महिला उत्पीडन की शिकायतों को सुनने व उनपर की जाने वाली कार्यवाही की जाँच करने तीन दिवसीय दौरे पर आयी| उत्तर-प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना राठौर ने महिला उत्पीड़न के मामले में प्रदेश सरकार के क्लीन चिट दे| उन्होंने बताया की कमजोर होने के कारण या रंजिश के चलते महिलाये जो शिकायते करती है उनमे 25% शिकायते फर्जी पायी जाती है|

[adrotate banner="3"]

श्री मती राठौर ने कहा है की फर्रुखाबाद जिले से मिली 523 शिकायते में से 493 शिकायतों का निस्तारण कराया जा चूका है, और
जो बचे हुए है उन्हें जल्द निपटाने का प्रयास किया जा रहा है| लखनऊ महिला आयोग में अब कोई शिकायत शेष नहीं हैं | जनपद पंहुचने के बाद फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में कलमकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा की महिलाओ का उत्पीडन रोकने के लिए तीन तक अभियान चलाया जायेगा| जिसमे नुक्कड़ नाटक व अन्य आयोजन भी किये जायेगे| उन्होंने जिला जेल में महिला जेल में बंद कई महिला कैदियों से भोजन वस्त्र व अन्य चीजो की जानकारी ली| और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये| इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, क्षेत्राधिकारी नगर वाईपी सिंह आदि अधिकारी भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]