महिला आयोग की सदस्य ने नगर अध्यक्ष व उनके पति को सपा कार्यलय से भगाया

0
131

spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयी राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने महिला सभा की नगर अध्यक्ष बीना शर्मा व उनके पति ओमप्रकाश शर्मा को को धमकाकर पार्टी के जिला कार्यालय से बाहर भगा दिया|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिला कार्यालय पर होने वाली महिला सभा की समीक्षा बैठक में तकरीबन दो घंटे लेट पंहुची महिला आयोग की सदस्य ने कार्यालय पंहुचते ही पत्रकार वार्ता की| पार्टी के हाल में पहले से ही गर्मी का माहौल था| तकरीबन एक घंटे चली प्रेस वार्ता के बाद जैसे ही वह बैठक लेने पार्टी के सभागार में जाने लगी तो उससे पहले महिला सभा की नगर अध्यक्ष बीना शर्मा के पति सपा नेता ओमप्रकाश शर्मा न बैठक में बैठी महिलायों को कह दिया की बैठक खत्म हो गयी है अब सभी लोग घर जाये|

महिलायों ने एक एक कर हाल से बाहर निकलना शुरू कर दिया| इस बात की जानकारी जब गीता गुप्ता को हुई तो उन्होंने ओमप्रकाश शर्मा व उनकी पत्नी बीना शर्मा को आड़े हाथो लिया| उन्होंने यह कहते हुये बाहर जाने को कहा की जब महिलायों का कार्यक्रम चल रहा था तो तुम्हारी यहा आने की हिम्मत कैसे पड़ी| उन्होंने दोनों को पार्टी कार्यालय से बाहर निकल जाने को कहा| उन्होंने कहा की यदि तुम लोगो बाहर नही जाते हो तो हम एफआईआर करा देगे| इतना सुनते ही दोनों पति-पत्नी नेता कार्यालय से बाहर हो गये| तब जाकर कार्यक्रम शुरू किया जा सका|

[adrotate banner="2"]