महिलायें अत्याचार ना करने व न सहने का लें संकल्प

0
123

MelaFARRUKHABAD : घटियाघाट स्थित मेला रामनगरिया परिसर में प्रशासन द्वारा कराये गये महिला सम्मेलन में महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने की मांग उठी। इस दौरान संयोजिका ने कहा कि महिला उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए महिलायें संकल्प लें कि न ही वह अन्य महिलाओ पर अत्याचार करेंगीं न ही अत्याचार सहेंगीं। सम्मेलन में विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओ ने भाग लिया।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान दौरान पुष्पा सूद ने महिलाओ के हो रहे उत्पीड़न को रोकने व उसके लिए संगठनों को आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलायें संकल्प लें कि न ही वह अत्याचार करेंगीं न ही सहेंगी। विशिष्ट अतिथ रजनी सरीन ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान पूर्णिमा राठौर, सुलक्षणा सिंह, दुर्गा राजपूत, उर्मिला राजपूत, मालती कटियार, बीके मंजू बहन, मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित, डा0 रामकृष्ण राजपूत, रवीन्द्र भदौरिया, संतोष कटियार, अजीत सिंह चंदेल आदि लोग मौजूद रहे।

 

[adrotate banner="2"]