महिलाओ के दबाब में पुलिस ने युवक को छोड़ा , रायफल की बरामदगी दूसरे के सर

0
105

pulis - Copy - Copyफर्रुखाबाद : बीते शुक्रवार की शाम को श्याम नगर भोपतपट्टी में महिलाओ ने जाम लगा कर प्रदर्शन किया गया था | लोगो ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की थी | आरोप था की पुलिस ने निर्दोष को पकड कर उसको जमकर पिटा है और उस पर चोरी का गलत मुकदमा लिखा जा रहा है | हिरासत में लिया गया युवक पुलिस के गले की हड्डी बन गया | भीड़ के दबाव में पुलिस ने युवक को छोड़ कर दुसरे को इसमे आरोपी बनाया है |

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
बीते कुछ दिन पूर्व कोल्ड स्टोरेज मालिक उमेश चंद्र अग्रवाल की रायफल चोरी चली गयी थी |पुलिस ने रायफल बरामद कर शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला श्यामनगर निवासी प्रेमचंद्र राजपूत के 15 वर्षीय पुत्र ओमकार को गुरुवार दोपहर पकड़ ले गयी थी। ओमकार का हाथ घटना में न होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन उसे छोड़ा नहीं गया। ओमकार की माँ शिलप्रभा ,वहन मनीषा ,बड़े भाई सत्यपाल व मोहल्ले के ही निवासी मनीषा देवी, प्रभा, सत्यभान, सुमन, बेचेलाल आदि ने बीते शुक्रवार की सायंकाल सड़क पर जाम लगाकर सातनपुर मंडी रोड पर यातायात ठप कर दिया था।

आक्रोशित भीड़ पकडे गये युवक ओमकार सिंह को छोड़ने का दबाव बनाया गया था| मौके पर पहुचे शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह ने दो घंटे के अन्दर उसे छोड़ने का भरोसा दिया था | गले की फास बने युवकओमकार को पुलिस ने छोड़ कर रायफल की बरामदगी श्याम नगर निवासी युवक टर्रा पुत्र शिवराम वर्मा पर दिखायी है |

[adrotate banner="2"]