महिलाओं को अधिकारियों के प्रति चौपाल में किया जागरूक

0
110

फर्रुखाबाद :(अमृतपुर संवाददाता) मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र की ग्राम ग्राम पंचायत भावन में अनिल कुमार कुशवाहा के घर थानाध्यक्ष नें चौपाल लगायी।जिसमें महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं व किशोरियों को कानूनी जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्या भी सुनी।
शुक्रवार को आयोजित चौपाल में महिला थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने महिलाओं एवं किशोरी को कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने व उनकी सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा है। कहा कि समस्या होने पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181, 1076 आदि का प्रयोग करें| बताया कि अगर किसी भी महिला व बालिका को कोई शोहदा परेशान करता है तो वह इन नंबरों पर इसकी जानकारी महिला पुलिस व संबंधित थाना पुलिस को दे सकती हैं। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। महिलाएं अपनी समस्याओं को बताए और पुलिस की मदद लें। इसके साथ ही थानाध्यक्ष नें कहा कि बाल विवाह की शिकायत मिलनें पर मां-बाप के खिलाफ कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]