फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस दौर में महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था, उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने न केवल स्वयं शिक्षा प्राप्त की, बल्कि अन्य महिलाओं को भी शिक्षित कर शैक्षिक क्रांति की नींव रखी। उन्होंने मात्र नौ बालिकाओं से शिक्षा की शुरुआत की थी, जो आज सामाजिक परिवर्तन का मजबूत आधार बन चुकी है। जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, अरविंद यादव, अमन सूर्यवंशी, नरेंद्र सिंह यादव, अजब सिंह आदि रहे|
महिलाओं के लिये शिक्षा की देवी थी सावित्रीबाई फुले



