महिलाओं का प्रतिशत कम देख नोडल अधिकारी खफा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपने निरीक्षण में महिलाओं की संख्या गाँव के पुरूषों से काफी कम देख नोडल अधिकारी खफा हो गये| उन्होंने कहा की सरकार बेटी-बचाओं और बेटी पढाओ पर अपना पूरा जोर दे रही है| लेकिन इस गाँव में पुरुष वर्ग की अपेक्षा महिलाओं का प्रतिशत चिंता का विषय है| उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाये की कही गाँव में या आस-पास भ्रूण हत्या का केंद्र तो नही चल रहा| यदि हो तो कार्यवाही करें| इसके साथ ही लडकियों के प्रति महिलाओं और गाँव के लोगों को जागरूक करें|
ग्राम महरूपुर सहजू में चौपाल के दौरान जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना| इस दौरान उन्होंने दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्रासन किया| इसके साथ ही तीन गर्ववती महिलाओं की गोद भरायी की रश्म पूरी की| चौपाल में अग्राम सचिव वेद प्रकाश ने बताया की गाँव की कुल जनसंख्या 3077 है| जिसमे से 2022 पुरुष व 1655 महिलायें है| गाँव में 410 बिजली कनेक्शन है| 25 नये शौचालय बनाये गये है| इसमे पूर्व 996 पूर्व के बने हुए है| गाँव के मोनू कटियार,राजकुमार व राजीव कुमार आदि ने नोडल अधिकारी से शिकायत करते हुए कहा की गाँव के ही एक नल को जबरन कब्जा कर लिया गया है| जिस पर नोडल अधिकारी ने सीडीओ से तीन दिन के भीतर जाँच कराकर कार्यवायी करने के निर्देश दिए| नोडल अधिकारी ने गाँव में महिलायों का प्रतिशत कम देख नाराजगी जतायी और कहा की महिलायों का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाएँ |
11 साल से पत्नी के मृत्यु प्रमाण पत्र को भटक रहा ग्रामीण
महरूपुर सहजू निवासी अनिल कुमार पुत्र असर्फीलाल ने शिकायत करते हुए कहा कि बीते 11 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी सुधा देवी की मौत हो गयी थी| वह पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने के लिए भटक रहा है| उसने आरोप लगाया की सचिव उससे 500 सौ रूपये की मांग कर रहा है| जिस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम सचिव वेद प्रकाश से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही गाँव की रुबीना पत्नी अनील ने पर्याप्त राशन न मिलने की शिकायत की|
जांब कार्ड 79 और काम कर रहे केबल पांच
नोडल अधिकारी को बताया गया की गाँव में कुल 79 जांब कार्ड है| जिसमे 68 हजार का वजट है और 66 हजार खर्च हो चुका है| कुल 700 है औरत जनसंख्या 3077 है| जिसमे कुल 14 ग्रामीण मजदूर काम करते हुए दर्शाये गये और पांच ने अपने मकान खुद जाब कार्ड से बनाये| नोडल अधिकारी ने मनरेगा में महिलाओं को शामिल करने के निर्देश दिये| रामनरेश पाल ने शिकायत कर कहा की उसकी भैस का दूध सरकारी टीकारण के बाद सूख गया| उन्होंने जाँच करने के निर्देश दिए|
नैनिहालों को खेतों में काम करते देख नोडल अधिकारी नाराज
जिस विधालय में नोडल अधिकारी की चौपाल थी उसके ठीक सामने खेत में तकरीबन एक दर्जन भट्टा मजदूरों के बच्चे आलू खोद रहे थे| यह देखकर उनका पारा चढ़ गया| उन्होंने अधिकारियों को इसकी जाँच करने के निर्देश दिये|
नोडल अधिकारी ने जेएनआई को बताया की दौरे के दौरान मिली खामियों की रिपोर्ट बनाकर शासन और जिला प्रशासन को दी जायेगी| जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी| इस दौरान सीएमओ डॉ० अरुण कुमार,बीएसए रामसिंह,सांसद मुकेश राजपूत,बीडीओ,लेखपाल बलवीर सिंह,प्रधान गुड्डी जाटव,सीबीओ आदि रहे|