महिमा चौधरी की मोबाइल रखने की अदा भी रही चर्चा का विषय

0
153

FARRUKHABAD : सेक्सी महिमा चौधरी को देखकर जहां लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया तो वहीं महिमा का मोबाइल रखने का अंदाज भी लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। महिमा ने एक नई अदा में या यूं कहिए दबंग स्टाइल में मोबाइल रखा। जिस तरह से सल्लू मियां चश्मा लगाते हैं।

[adrotate banner="3"]

दर असल जब अभिनेत्री महिमा चौधरी क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में पहुंचीं तो वह साड़ी पहने थीं। क्रीम कलर की कढ़ी हुई साड़ी और ऊपर से महिमा की सेक्सी अदा से युवा फिदा दिखे। उन्होंने कई फिल्मों के डायलाग भी युवाओं को सुनाये और कहा कि युवा सलमान खान और समारोह मे आयीं युवतियां बिलकुल कैटरीना लग रही हैं। उनके सम्बोधन के दौरान कुछ लोगों की नजर महिमा के मोबाइल रखने के अंदाज पर गयी। महिमा ने मोबाइल अपने पीठ के कपड़ों में रखे थीं। जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गये और वह युवतियों को एक नई फैशन सिखा गयीं। मीडिया ने भी उनके इस अंदाज को कैमरे में कैद कर लिया।
[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]