महाशिवरात्रि को लेकर श्रंगीरामपुर घाट का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में लगने वाले मेले का स्थलीय निरीक्षण किया गया|
जिलाधिकारी नें मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या व उनको होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की| जिलाधिकारी इ निर्देश दिये कि बाहर के राज्यो व जिलो से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होनी चाहिये| जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नाव, नाविक व गोताखोरों का नाम व मोबाइल नंबर की लिस्ट तैयार कर हर संवंधित अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाये| मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें| पीने के पानी के लिये टैंकर लगवाये जाये| मोबाइल शौचालय लगाने के निर्देश दिये| घाट तक रास्ता सही कराने के निर्देश, घाट पर बैरिकेडिंग कराने व लाइटिंग कराने के लिये प्रधान को निर्देशित किया| आवागमन के लिए एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई है । जिलाधिकारी द्वारा श्रृंगी ऋषि के मंदिर पहुँचकर दर्शन व पूजन किया गया व मंदिर मार्ग की लाइट सही कराने व आवश्यकतानुसार और लगवाने के लिये निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर महेंद्र कुमार आदि अधिकारी रहे |