महारानी अवंतीवाई को बलिदान दिवस पर किया याद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के 267 वें बलिदान दिवस समारोह पर अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा फर्रुखाबाद के द्वारा वेबर रोड निवासी महेश राजपूत के आवास पर धूमधाम से मनाया गया| जिसमे महारानी के जीवन पर प्रकाश डाला गया| अध्यक्षता डॉ. पन्नालाल वर्मा ने की|

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत नें कहा कि वीरांगना ने बलिदान देकर हम लोगों को रास्ता दिखाया है। इस पर हमें व हमारे समाज के साथ देश को गर्व है। हमें छोटे-बड़े किसी भी बलिदानी को नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने अपना बलिदान देकर हमें गौरवान्वित किया है।
परशुराम वर्मा, महेश चन्द्र राजपूत, रामलडैते राजपूत, डॉ धर्मेंद्र राजपूत, अनिल राजपूत, अजय राजपूत, बरजोर सिंह लोधी, नबाब सिंह लोधी,नवीन राजपूत, धीरेन्द्र वर्मा आदि रहे|