महाराणा प्रताप शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से गुरुवार को  क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की 479 वीं जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया|
संगठन के बैनर तले बड़ी तादाद में लोग टाउनहाल पर एकत्र हुए। जहां सभी ने हाराणा द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया| महाराणा का स्वरूप धारण किए ठा. संतपाल व सेनापति बने आनंद व पुष्पेन्द्र सिंह चल रहे थे| डीजे पर बज रहे भक्तिरस गीतों पर युवा झूम रहे थे। शोभायात्रा रकाबगंज, तिकोना होते हुए पक्कापुल आयी। तेज धूप व गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा था।
मुख्य बाजार में संजय गर्ग सहित अन्य लोगों ने जगह-जगह रोककर स्वागत किया। फूल भी बरसाये गए। यात्रा चौक, नेहरू रोड, घुमना होते हुए फतेहगढ़ के डीएन डिग्री कालेज में समारोह के साथ सम्पन्न हुई| यहाँ  क्षत्रिय नेताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप निहत्थे पर वार नहीं करते थे। उन्होंने अपनी आन-बान-शान के लिए जंगलों में घास की रोटी खाई। भूखा रहना स्वीकार किया, मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू, संगठन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, संगठन मंत्री डीएस राठौर, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, अनिल प्रताप सिंह,धीरेन्द्र सिंह, रविन्द भदौरिया, लक्ष्मण सिंह, ब्रजेश सिंह आदि रहे|