महाबोधि मंदिर में आतंकी हमला, 5 घायल

0
106

पटना। बोधगया के महाबोधि मंदिर में सीरियल बम धमाके की खबर है। जानकारी के मुताबिक मंदिर में 9 बम धमाके हुए हैं। कि इन धमाकों में 5 लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाके महाबोधि वृक्ष के पास हुए हैं। जिस वक्त ये धमाके हुए उस वक्त वृक्ष के पास कुछ विदेशी श्रद्धालु पूजा कर रहे थे। मंदिर प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक इन धमाकों में मंदिर की इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Mahaboudh temple
ये धमाका आज सुबह 5 बजे हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त मंदिर में भीड़ कम थी जिस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अगर ये ब्लास्ट थोड़ी देर बाद होता तो घायलों की तादाद और ज्यादा हो सकती थी।

[adrotate banner="3"]

मंदिर में बम ऐसी जगह पर प्लांट किया गया था जहां भीड़ ज्यादा इकट्ठा होती है। जाहिर बम प्लांट करने वाली की मंशा मंदिर में ज्यादा से ज्यादा नुकासन पहुंचाने की थी। पिछले कुछ महीनों से लगातार मंदिर को उड़ाने की धमकियां मिल रही थी। ये मंदिर हमेशा से ही निशाने पर रहा है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
15 दिन पहले ही पुलिस को मंदिर उड़ाने की धमकी दी गई थी। लेकिन धमकी देने वाले शख्स के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया था, लेकिन धमकी के बाद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी, लेकिन फिर भी आज यहां इतनी बड़ी घटना हो गई।

[adrotate banner="2"]