फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में सपाइयों ने महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा निवेदित करते हुए दर्शन को प्रेरणादायक बताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महेंद्र सिंह कटियार ने कहा कि आज हम जिन महापुरुषों की जयंती मना रहे हैं वे त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति रहे हैं उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
निवर्तमान जिला महासचिव मन्दीप यादव ने कहा कि महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर हम सबको उनके जीवन से शिक्षा लेने का अवसर प्राप्त होता है, युवा साथी महापुरुषों के इतिहास को अवश्य पढ़ें| महर्षि कश्यप व निषादराज का जीवन-दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। भारतीय दर्शन और आध्यात्म को समृद्ध बनाने में महर्षि कश्यप का अमूल्य योगदान है। इन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। कहा कि निषादराज श्रृंगवेरपुर के राजा थे, उनका नाम गुह्य था। उन्होंने ने वनवास काल में राम-सीता व लक्ष्मण को अपने नगर में रात्रि विश्राम कराया था। सुबह केवट की मदद से उन्हें नदी पार कराया था। निषाद वंशीय आज भी इनकी पूजा करते हैं। आशुतोष दीक्षित, ओम प्रकाश शर्मा, वेचेलाल यादव, मुजिबुल हसन, जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव, आशीष शर्मा आदि ने अपने विचार प्रकट किये।
महर्षि कश्यप व निषाद राज गुह्य के दर्शन प्रेरणादायक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



