महज 17 फीसद बचा है देशभर के जलाशयों में पानी

0
194

water_resoucesनई दिल्ली: देशभर के 91 बड़े जलाशयों में पानी का स्तर गिरता जा रहा है। इनमें कुल क्षमता का महज 17 फीसद पानी बचा हुआ है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 26 मई को खत्म हुए सप्ताह में इन जलाशयों में सिर्फ 268.16 लाख घन मीटर पानी उपलब्ध था।

[adrotate banner="3"]

इन जलाशयों की कुल क्षमता 1577.99 लाख घन मीटर पानी की है। मंत्रालय के अनुसार, पानी का यह भंडार पिछले साल की तुलना में 45 फीसद कम है। पिछले 10 साल के औसत भंडार से भी यह 21 फीसद कम है।

हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल की स्थिति ज्यादा खराब है। इन राज्यों में पिछले साल इसी अवधि की तुलना में कम पानी बचा हुआ है। सिर्फ आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और राजस्थान में पिछले साल से ज्यादा पानी उपलब्ध होने की रिपोर्ट है।

[adrotate banner="2"]