दहेज में महंगी कार लेने के चक्कर में पत्नी की हत्या कर शव लटकाया, पति गिरफ्तार

0
106

vinayफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी प्रापर्टी डीलर विनय त्रिपाठी की 28 वर्षीय पत्नी कल्पना की हत्या कर शव कमरे की खिड़की के कुन्डे में फांसी पर लटका दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दहेज के लिए कल्पना की फांसी लगाने का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

विनय त्रिपाठी के पिता चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी कृषि विभाग में नौकरी करते थे। रिटार के बाद उन्होंने दीनदयाल बाग में अपना आवास बना लिया था। जहां वह अपनी पत्नी संध्या त्रिपाठी व पुत्र विनय त्रिपाठी के साथ रहते थे। विनय का विवाह पड़ोसी जनपद कन्नौज के छिबरामऊ आवास विकास निवासी रामप्रसाद पाण्डेय की पुत्री कल्पना पाण्डेय के साथ 2 फरवरी 2012 को हुई थी। कल्पना के भाई कुलदीप vinay1पाण्डेय का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही विनय महंगी कार लेने को लेकर अक्सर कल्पना के साथ मारपीट किया करते थे। बीते शनिवार की शाम तकरीबन पांच बजे कल्पना को परिजनों ने मारपीट कर फांसी पर लटका दिया। जब तक मायके पक्ष के लोग पहुंचते तब तक कल्पना की मौत हो चुकी थी। कल्पना का शव उसी के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। दीवार पर खून के कुछ निशान भी पुलिस को मिले हैं। जिनके नमूने लिये गये।

मौत की सूचना विनय ने अपने मामा के लड़के पंकज को दी, पंकज ने कल्पना की मौत की खबर उसके छोटे भाई संदीप को पहुंचायी। जिसके बाद परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाली के एसएचओ रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले के सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी पति को भी हिरासत में ले लिया है।

[bannergarden id=”8″]

मायके पक्ष के लोगों ने विनय के घर पर चलाया तलाशी अभियान
जिस समय पुलिस कल्पना के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए चली गयी और उसके पति को हिरासत में ले लिया, तभी उनका घर खाली था। मायके पक्ष के लोग मौका देखकर कमरे में घुसे और काफी देर तक कमरे में तलाशी अभियान vinay2चलाया गया। सूचना पर पुनः पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य दरबाजा बंद किया।

[adrotate banner="2"]