महंगाई के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

0
155

FARRUKHABAD : प्याज व पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हो जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की लगभग एक दर्जन महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लाल दरबाजा बाजार में महिलाओं ने प्याज की ठेली लगाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

[adrotate banner="3"]

bjp mahila morchaभाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना की अगुआई में महिला कार्यकर्ता लालदरवाजा तिराहे पर पहुंचीं। जहां पर प्याज की ठेली लगाकर सभी ने प्याज बेचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद महिलाओं ने कांग्रेस सरकार के विरुद्व नारेबाजी की। महिलाओं ने नारे लगाये प्याज के दाम कम करो वरना गद्दी छोड़ दो, मनमोहन तुम शर्म करो, अब तो गद्दी छोड़ दो।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

भाजपा महिला मोर्चा की महिला नेताओं ने मांग की कि प्याज की मंहगाई को कम किया जाये, पेट्रोल की कीमतों में की जा रही वृद्वि को तत्काल रोका जाये, गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी बंद की जाये। इसके साथ ही 9 सिलेण्डर की जगह 12 सिलेण्डर आम जनता को दिये जायें।

इस दौरान मीरा सिंह, सुमन राठौर, चित्रा अग्निहोत्री, सीता अवस्थी, मुन्नी यादव, सोनी लता, रामप्यारी, राजवती, बबिता पाठक, संध्या, अनीता, मायादेवी, कमला देवी रामलक्ष्मी, ललिता पाठक, पूनम मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

[adrotate banner="2"]