‘मस्जिद धार्मिक स्थल नहीं, तोड़ी जा सकती हैं’

0
98

subramanianनई दिल्ली: बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी ने कहा है कि मस्जिद धार्मिक स्थल नहीं होते सिर्फ इमारत हैं, इसलिए उसे कभी भी तोड़ा जा सकता है। उनके इस बयान के बाद गुवाहाटी में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="3"]

गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी ने कहा कि मुस्लिम जिस देश में भी गया उस देश को 100 फीसदी मुसलमान बना दिया। इराक को 17 साल में 100 फीसदी मुसलमान बना दिया। लेकिन इंडिया में 800 साल मुसलमान का राज, 200 साल ईसाई का राज, लेकिन बावजूद इसके 80 फीसदी हिन्दू, ये कैसे हुआ।

स्वामी ने कहा कि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बनाया जाता है। माना जाता है की उसके बाद मूर्ति में भगवान निवास करने लगते हैं और वो उसके स्वामी हो जाते हैं। कोर्ट ने भी इसे माना है। मंदिर हमेशा मंदिर रहता है, चाहे उसमें पूजा हो या नहीं। मस्जिद मुस्लिम धर्म का ज़रूरी हिस्सा नहीं है।

स्वामी ने कहा कि ब्रिटिश काल में पब्लिक कामों के लिए मस्जिद तोड़े गए हैं। आज़ादी के बाद भी हमने एएसआई के जरिए मंदिर बनाने के लिए मस्जिद को हटाया गया और जिसने हटाया वो एएसआई अधिकारी भी मुस्लिम था, सऊदी अरब में भी मस्जिद लगातार तोड़े जाते रहे हैं।

UNESCO ने जब इसका विरोध किया तो सऊदी अरब ने कहा कि आप हमें मूर्ति पूजा के लिए बोल रहे हैं, जो मुस्लिम धरम में नहीं हो सकता। और मस्जिद सिर्फ मुस्लिमों के लिए नमाज़ पढ़ने का स्थान है। जिससे उन्हें ये पता चलता है कि वेस्ट किस तरफ है।

[adrotate banner="2"]