मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा गदर

0
106

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मरीज की मौत हो जानें से नाराज परिजनों नें सोमवार रात नर्सिग होम में जमकर हंगामा काटा बात बिगड़ी तो कर्मचारियों के साथ जमकर हाथापाई भी हुई|
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज के गाँव मोहनपुर निवासी एक महिला को अस्पताल ममे भर्ती कराया गया था| जहाँ उसे इलाज का खर्च जमा करानें के बाद मरीज की मौत  होनें पर परिजन भडक  गये और उन्होनें नें आरोप लगाया कि जब हालत गंभीर थी तो पहले क्यों नही रेफर किया गया पैसा लेनें के बाद उनके साथ जद्द्ती की जा रही है| इस पर अस्पताल कर्मी व चिकित्सक भड़क गये और कहा सुनी का विवाद हाथापाई पर आ गया| सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गयी| तो अस्पताल कर्मियों ने पहले मरीज व उसके परिजनों को वहां से टरका दिया| बाद में चिकित्सक नें नर्सिंग होम में तोड़फोड़ व 65 हजार रूपये लूट लिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी| आवास विकास चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी नें बताया कि वह मौके पर गया था तो लूटपाट व तोड़फोड़ की बात सामने नही आयी थी| कार्यवाही जाँच के बाद की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]