मन मन भावैं मुड़ी हिलावैं: भाजपा से राजेश्वर सिंह ने भी कमर कसी

0
138

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के जनपद में लोकसभा प्रत्याशी की दावेदारी को लेकर सभी दावेदार अपनी अपनी सह और मात के सहारे टिकट हासिल करने की हर जुगत में जुटे हुए हैं। कोई कांग्रेस की भ्रष्ट नीति तो कोई भ्रष्टाचार, कोई बिजली कटौती तो कोई महिला उत्पीड़न को लेकर अपने आपको मीडिया की सुर्खियों में लाने का प्रयास कर रहा है। पहले ही आधा दर्जन लोग लोकसभा के लिए दावेदारी ठोक चुके हैं। शनिवार को सार्वजनिक रूप से भाजपा नेता डा0 राजेश्वर सिंह ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है और कहा कि rajeswar singh4पार्टी अगर टिकट देगी तो वह जीत हासिल करके दिखायेंगे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

पहले तो श्री सिंह चुनाव के मुद्दे पर न बोलकर इधर उधर की बातों में मीडियाकर्मियों का ध्यान बांटे रहे। आवास विकास के एक शिक्षण संस्थान में बुलायी गयी पत्रकार वार्ता में उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस को निशाने पर लिया और उनकी भ्रष्ट नीतियों के बारे में बताया। सपा पर खालिद मुजाहिद को मरणोपरांत 6 लाख रुपये की सहायता व बरेली दंगों के मुख्य आरोपी शमीम अहमद को मंत्री बनाने की बात पुनः दोहरायी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्थानीय निराकरण हेतु भाजपा की अंत्योदय योजना प्रदेश में फैले हिन्दू समाज के जाति पाति ऊंच नीच को समाप्त कर हिन्दुओं को संगठित करने का प्रयास प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद लोकसभा में अभी तक वह 372 गांवों का दौरा कर चुके हैं। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने प्रदेश व केन्द्रीय नेताओं को दी है। अंत्योदय द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उन्नयन ही पार्टी का एक लक्ष्य है। कुल मिलाकर वह मीडियाकर्मियों का ध्यान चुनाव की तरफ पहुंचाना चाह रहे थे।

[bannergarden id=”11″]

पूछे जाने पर कि क्या वह लोकसभा की दावेदारी करने के मूड़ में हैं तो उन्होंने कह दिया कि पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ना तय समझो। पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ भितरघातियों द्वारा जनपद में भाजपा चुनाव हार गयी और उन भितरघातियों को पार्टी केन्द्र में अच्छे पद दे रही है। इस बात पर वह कुछ बोलने को राजी नहीं हुए। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप भारद्धाज आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]