मन्दिर में दर्शन करनें आयीं महिलाओं के जेबरात व नकदी साफ

0
118

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) एक फिल्म में डायलाक तो अक्सर सभी नें सुना होगा की पुलिस यदि चाह ले तो मन्दिर के बाहर से जूते तक चोरी नही हो सकते| लेकिन यहाँ तो पुलिस के मौके पर रहते ही पांच महिलाओं के बदमाशों ने अपना शिकार बनाया| पुलिस मोबाइल  देखनें पर व्यस्त दिखी तो चोर अपनी डियूटी मुस्तैदी से करते नजर आये| अब पुलिस के पास कुछ भी कहनें को नही है| पीड़िता महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
दरअसल शहर कोतवाली के बढ़पुर स्थित शीतला माता के मन्दिर पर शीतला अष्टमी होनें के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंहुचे| जिनमे महिलाओं की संख्या अधिक थी| सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मी भी लगाये गये थे| लिहाजा श्रद्धालु निश्चिंत थे की अब वह पूरी तरह से सुरक्षित है| लेकिन मन्दिर के भीतर सुरक्षा में लगायीं गयी महिला पुलिस कर्मी मन्दिर के कोनें में मोबाइल देखनें में व्यस्त नजर आयी| पुलिस की लापरवाही का आलम देख मन्दिर में घात लगाये बैठे अपराधी सक्रिय हो गये| उन्होंने शहर कोतवाली के सेनापति निवासी चारु वर्मा पत्नी अमित वर्मा जैसे ही मन्दिर के भीतर प्रवेश किया तो उनकी सोनें क चैन गायब कर दी गयी| फतेहगढ़ के नवदिया निवासी शौम्या पत्नी आयुष कटियार का मंगलसूत्र, श्याम नगर निवासी मालती देवी पत्नी विवेक दीक्षित की सोनें की चेन, पूजा गुप्ता पत्नी सुमित गुप्ता निवासी गोला कोहना फतेहगढ़ की सोनें की चेन गायब कर ली गयी| सुधा देवी निवासी फतेहगढ़ का पर्स गायब हुआ जिसमे लगभग 2500 रूपये थे| इसके बाद रोड़बेज बस में चढ़ी महिला मीरा देवी पत्नी सर्वेश राजपूत निवासी नौगवां का मंगल सूत्र तोड़ लिया| शक होनें पर बस में खड़ी एक महिला को दबोच लिया| उसके हाथ में मंगल सूत्र भी बरामद हुआ| मौके से पुलिस को तीन महिलाएं हिरासत में ली हैं| पुलिस जाँच कर रही है|  आवास विकास चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी ने बताया की केबल एक मामला चेन टूटने का सामने आया था| उसकी भी तहरीर नही आयी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]