मन्दिर की भूमि पर कब्जा करनें का विरोध करनें पर पथराव

0
147

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)मन्दिर की भूमि पर कब्जा करनें के विवाद में अस्पताल संचालक के कर्मियों ने आश्रम कर्मियों पर हमला कर दिया| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच पड़ताल की है|
थाना क्षेत्र के जमापुर  में श्रीकालेश्वर  नाथ का भव्य मन्दिर है| जिसमे लगभग 75 बीघा भूमि मन्दिर के नाम दर्ज है। मंदिर के निकट ही फतेहगढ़ निवासी राजीव पाठक का अस्पताल संचालित है। रविवार की शाम आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारी मंदिर से लगी हुई 10 फुट भूमि पर निहास भर रहे थे। जब मौके पर आश्रम कर्मी पंहुचे तो आरोप है कि उनके ऊपर निर्माण कर रहे मजदूरों ने पथराव कर दिया| पथराव देख थाना पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पँहुचे। उन्होंने निर्माण कर बन्द करा दिया। वही महंत त्यागी जी महाराज ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि निहास भरने को लेकर विवाद हुआ था। जांच की जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]