मनोज टूरिस्ट बस एसोसिएशन के महामंत्री, अर्जुन अध्यक्ष

0
117

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते महीनों एआरटीओ के साथ मारपीट में आरोपी रहे मनोज अग्निहोत्री को टूरिस्ट बस एसोसिएशन के महामंत्री और अर्जुन सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है|
नगर के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में तकरीबन जनपद में बस संचालकों नें जिला टूरिस्ट बस एसोसिएशन का गठन किया| जिसमे संरक्षक मंडल में मुन्ना यादव,महेश चन्द्र यादव, सत्य प्रकाश चावला, विजेंद्र सिंह यादव सुनील गुप्ता को रखा गया|
इसके साथ ही अध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष वीपी सिंह यादव, दिलीप कुमार यादव, शैलेन्द्र सिंह यादव, केसी यादव, रविन्द्र सिंह यादव व विपिन दीक्षित को बनाया गया|
इसके साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप में हटाये गये एआरटीओ सुधेश तिवारी के साथ मारपीट करने में कई महीनें चर्चा में रहे अधिवक्ता मनोज अग्निहोत्री को एसोसिएशन के महामंत्री का ताज मिला है| मंत्री आकाश राठौर, राहुल यादव को बनाया गया है| कोषाध्यक्ष रामरतन यादव, प्रचार मंत्री रविन्द्र सिंह यादव, मीडिया प्रभारी गुंजन अग्निहोत्री, प्रवक्ता अनिल शुक्ला, संगठन मंत्री अमर दीप यादव को बनाया गया है|
इस दौरान प्रमुख मांगे भी रखी गयीं जिसमे लॉक डाउन के समय की फिटनेस अबधि बढ़ाने, लॉक डाउन की अवधि के चालक, परिचालकों को सहायता भत्ता दिया जाये| इसके साथ ही आल यूपी परमिट की अबधि 9 वर्ष से बढ़ाकर 14 वर्ष की जाये|
जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह व जिला महामंत्री मनोज अग्निहोत्री नें बताया इन समस्याओं से सम्बोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौपा जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]