मनुष्य जीवन के लिए गाय, वृक्ष, गीता और गंगा की परम आवश्यकता

0
175

फर्रुखाबाद: पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गौ सेवा समिति की पुराना कोठापार्चा स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में बैठक हुई। बैठक में गौ सेवा समिति के जिला संयोजक ने कहा कि मनुष्य को जीवित रहने के लिए गाय, वृक्ष, गीता और गंगा की परम आवश्यकता है।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी चंद पैसों के चक्कर में हरे भरे वृक्षों को काटकर धन की उगाही करते चले आ रहे हैं। इसे तत्काल रोकना होगा। क्योंकि वृक्ष प्रत्येक मनुष्य के लिए घनी छाया देते हैं। हर मानव का एक नक्षत्र और हर नक्षत्र का एक वृक्ष होता है। अपने नक्षत्र को जीवित रखने के लिए वृक्ष का जिंदा रहना परम आवश्यक है।

गौ सेवा समिति के सदस्य मुकेश सक्सेना ने कहा कि जब वृक्ष हरे भरे रहेंगे तभी मनुष्य प्रफुल्लित होगा। गौ सेवा समिति गाय की रक्षा, गंगा को प्रदूषण मुक्त एवं गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए संकल्प लेती है। प्रत्येक व्यक्ति को तीनो की रक्षा करने के लिए प्रत्येक क्षण तैयार रहना चाहिए। बैठक में पर्यावरण दिवस को विशेष रुप से मनाये जाने को विचार विमर्श भी किया गया।
बैठक में कुनाल मिश्रा, तन्मय, रजत पाण्डेय, मृणाल मिश्रा, सुभम अग्रवाल, सरल त्रिवेदी, संजू शर्मा, सचिन शुक्ला, सचिन यादव, सर्वेश जाटव, अंकुर बाल्मीक, रमन कुमार बाजपेई, लव यादव, महेश जाटव, प्रखर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]