मनी प्रोब्लम: बैंकों में अब तक नहीं पहुंची स्याही

0
133

sbiफर्रुखाबाद: पुराने नोट बदलने एवं नकदी जमा कराने को लेकर जनपद की बैंकों में भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। दूसरी तरफ, सरकार के नोट बदलने वालों के हाथों पर स्याही लगाने के आदेश करने के बावजूद अब तक बैंकों में स्याही नहीं पहुंची है।

[adrotate banner="3"]

नगर स्थित पीएनबी तथा एसबीआइ बैंकों के सामने सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो जा रही हैं। इस दौरान कई बैंकों में कैश की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार तक जनपद की बैंकों में स्याही नहीं पहुंचने के कारण बिना स्याही के ही लोगों के पुराने नोट बदले गये। एसबीआई के फ़तेहगढ़ के शाखा प्रबंधक श्रीकृष्ण पाठक ने बताया कि अभी तक बैंको में स्याही नही पहुंची है। लेकिन वह पीएम के फरमान को आदेश मानकर ग्राहकों की ऊँगली पर मार्कर से निशान लगा रहे है| उन्हें अभी तक स्याही उपलब्ध नही हो सकी है| बताते चले जनपद में सभी बैंको की शाखाओ को मिलाकर 132 शाखायें है| किसी में भी स्याही का प्रयोग नही हो पा रहा है| वही कुछ बैंको में स्याही गुपचुप तरीके से व्यवस्था करके लगाये जाने की खबरे भी मिली है|

जनपद के एलडीएम गोविन्द भारती ने जेएनआई को बताया कि उन्होंने स्याही के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से कहा था| जिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि स्याही चुनाव आयोग ने देने से मना कर दिया है इस लिये उन्हें स्याही उपलब्ध नही हो पा रही है| जिससे जिले की किसी भी बैंक में स्याही का इस्तेमाल नही हो रहा है|

[adrotate banner="2"]