मध्य प्रदेश में ‘मामा’ की वजह से सरकार बनी,अब वही दुखी:अखिलेश यादव

0
236

कन्नौज: सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में ‘मामा’ की वजह से सरकार बनी,अब वही मामा दुखी हैं। यूपी में निवेश पर व्यंग्य करते हुए कहा कि कहां हुआ निवेश।करोड़ों खर्च करने के बाद अब सरकार जमीनें खोज रही है।संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर कहा कि नौजवान बेरोजगारी से दुखी हैं,इसलिए सरकार की आंखें खोलने के लिए ऐसा कदम उठाया। जब भाजपा हटेगी तभी ईवीएम भी हटेगी।एक निजी वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]