मदर्स डे पर गायब पुत्र के कपड़े देख बिलखी ममता

0
243

LALUफर्रुखाबाद: (राजेपुर) पूरा विश्व मदर्स डे मना रहा है| माँ अपनी ममता के आंचल में संतानों को दुलार देने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है| वही थाना क्षेत्र के क़स्बा निवासी वृद्ध माँ शारदा देवी अपने तीन महीने से गायब पुत्र के कपड़े देख बिलख पडी तो देखने वालो के कलेजे से एक सिसकी निकल पड़ी | शारदा देवी ने कपड़ो को अपने बेटे लालू का बताया|

[adrotate banner="3"]

विदित है की 9 फरवरी को 30 वर्षीय लालू पुत्र विजय सिंह निवासी राजेपुर को उसका दोस्त कृष्ण कुमार उर्फ़ मुगेरी घर से बुला ले गया था | वह परिजनों से डबरी जाने की कह गया था| उसी समय से लालू घर लौट के नही आया| गायब लालू के बड़े भाई पप्पू को सूचना मिली की हरदोई हरपालपुर के ग्राम सीढेचकरपुर रामगंगा की कटरी में एक लाश पड़ी है| पप्पू ने जाकर देखा तो एक कंकाल पड़ा था | पुलिस ने कंकाल और कपड़े अपने कब्जे में कर लिया| कंकाल को पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिये भेजने की बात की गयी है|

पुलिस ने लालू के गायब होने के सम्बन्ध में मुकदमा 23 फरवरी को दर्ज किया था| ठीक उसी दिन पुलिस ने लालू के दोस्त कृष्ण कुमार उर्फ़ मुगेरी को हिरासत में लेकर थाने में लाकर बैठा लिया था| उसके बाद पुलिस ने दुर्गेश को भी हिरासत में ले लिया| लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया| मृतक की माँ शारदा देवी ने पुलिस पर आरोप लगाया की पुलिस ने तीन माह तक उसके पुत्र के कपड़े उसे नही दिखाये| उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया|
थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया की डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट एक दो दिन में आ जायेगी उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी||

[adrotate banner="2"]