मथुरा:मथुरा जिला कारागर की किशोर बैरक से रविवार रात को तीन कैदी फरार हो गए। भागने वाले कैदी कलुआ निवासी किशाेर पुरा, संजय निवासी अछनेरा और राहुल निवासी जलेसर एटा शामिल हैं । बैरक के ऊपर पड़ी टीनशेड को हटाकर तीनों कैदी भाग गए, जबकि उनका चौथी साथी राहुल भाग नहीं सका।
[adrotate banner="3"]
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन की चार तो पुलिस प्रशासन की तीन टीम तलाश में जुटी हुई हैं। इस मामले में वॉर्डन अभयराम, विजय ओर सोनवीर के निलंबन की संस्तुति जेल अधीक्षक ने की है।
[adrotate banner="2"]


