मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

0
202

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दिवस से दो दिन पूर्व और मतगणना के दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने आदेश पारित करते हुए कहा है कि मतदान से 48 घंटे की अवधि के दौरान संबंधित मतदान क्षेत्र के भीतर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यानी 11 मई को शाम 6 बजे से 13 मई को मतदान समाप्ति तक शराब की बिक्री नही होगी| इसी तरह मतगणना के दिन 4 जून को पूरे दिन जनपद की देशी-अंग्रेजी शराब, माडल शॉप की सभी दुकानों को पूर्ण रूप से मतगणना समाप्ति तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। इसके साथ ही जनपद बदायूं,मैनपुरी, कासगंज में आगामी 7 मई को होंने वाले मतदान के तहत जनपद फर्रुखाबाद में आठ किलोमीटर के दायरें में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से शराब दुकानें बंद रहेंगी| आदेश का उल्लंघन करने करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]