मतदान की उलटी गिनती शुरू- शिक्षा मित्रो ने सपा को वोट न करने की अपील की

0
108

Shiksha Mitraफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव लड़ना है| उन्हें यूपी के पिछले दो साल के कार्यकाल का हिसाब भी देना है और आगे की योजनाये भी बतानी है| कुछ खुश होंगे तो कुछ नाराज| आम चुनावो की घोषणा के बाद सबसे पहला एलान शिक्षा मित्रो की ओर से आया है| पिछले 10 सालो में न तो शिक्षा मित्रो का मानदेय बढ़ा है और न ही उन्हें सहायक अध्यापक बनाया जा सका है| हालाँकि पिछले विधानसभा चुनावो में अखिलेश यादव ने वादा भी किया था मगर फिर भी फेल रहे| लिहाजा नाराज शिक्षा मित्रो ने एलान कर दिया है कि सपा को वोट नहीं दिया जाये|

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिक्षा मित्रो से अपील की है की अगले लोकसभा चुनावो में सपा का बहिष्कार किया जाये| यूपी सरकार पर शिक्षा मित्रो को लगातार गुमराह करने का आरोप लगाया है| अखिलेश पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]