मतदाताओ के स्वागत की तैयारी में मतदान केंद्र सजे, मतदान कर्मियों को भूले कई केंद्र प्रभारी

0
171

फर्रुखाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिस जोश खरोश के साथ मतदान कर्मियों को मंडी स्थल से रवाना किया था वो बूथ व्यवस्था का इंतजाम देखने वालो ने काफ़िर कर दिया| मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की श्रेणियों में मतदान केन्द्रों को विभाजित किया गया है| आदर्श बूथ की श्रेणी वाले बूथ जमकर सजाये गए है| छाया के लिए टेंट, मतदान के लिए उत्साहित करते स्लोगन और रंग बिरंगे गुब्बारों से मतदान केंद्र का प्रांगण सजाया गया है|

[adrotate banner="3"]

मतदान कर्मियों को बहुत से मतदान केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा है| हालाँकि कई चुनाव सम्पन्न करा चुके मतदान कर्मी इन कमियों को अब रूटीन मानते है मगर जैसा कि चुनाव आयोग अपेक्षा करता है वैसा न कर पाना भी लापरवाही तो है ही| मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का अधिकांश काम राजस्व कर्मियों के हवाले था| एक बूथ पर जब मतदान कर्मी ने राजस्व कर्मी को बूथ पर बिस्तर और खाने का इंतजाम न होने का उलाहना दिया तो पलट कर राजस्व कर्मी ने कह दिया मेरे कोई बेटे की बरात आई है? हालाँकि अधिकतर मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था लगभग ठीक थी मगर फिर भी राजस्व कर्मी का ये जबाब  किसी समस्या का हल नहीं है| मीडिया का काम केवल आइना दिखाना है बाकी व्यवस्था सही करना शासन और प्रशासन का काम| 

मोर्डेन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र को विशेष तौर से स्कूल के बच्चो और संचालिका ने काफी रूचि लेकर मतदान को उत्साहित करने के उद्देश्य से सजाया है| इसमें यश, डॉ अम्बिका शर्मा, अंशिका, स्वीटी, भोलानाथ कमल, आराध्य आदि ने विशेष मेहनत की|

शहर के मोर्डेन पब्लिक स्कूल और बद्री विशाल डिग्री कॉलेज को आदर्श मतदान केंद्र की श्रेणी में चुना गया है लिहाजा यहाँ सजावट भी ठीक से की गयी है और व्यवस्था भी चाक चौबंद है| मतदान कर्मियों ने मतदान केंद्र पे पहुच कर अपने अपने प्रपत्र आदि भरे और पर्चियों आदि को निपटाया| देर रात तक स्वयम जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी मतदान केन्द्रों की व्यवस्था देखने के लिए दौरे करते दिखे|

[adrotate banner="2"]