मजलिस में दी इंसानियत की राह पर चलने की हिदायत

0
142

FARRUKHABAD : इजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में मजलिस का आगाज जनाब मरहूम ममनून हुसैन जैदी के आवास मछली टोला फतेहगढ़ में आयोजन किया गया। मजलिस में मौलाना जनाब अली अब्बास हसनी फतेहपुरी ने खिताब फरमाया और करबला के शहीदों का जिक्र किया। इसमें इमाम हुसैन की अमल जिंदगी और सभी समुदायों से इंसानियत की राह पर चलने की हिदायत की।majlish

[adrotate banner="3"]

उन्होंने अपनी कुर्वानी देकर मानवता और इंसानियत को नई जिंदगी दी। और लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने का हौसला बक्सा और लोगों को हमेशा के लिए यह मैसेज दिया कि जीत हमेश हक और इंसाफ की होती है, हक और इंसाफ का दामन पकड़ कर ही इन्सान अपनी जिन्दगी में कामयाब हो सकता है। नोहे ख्वानी और सीना जनी पर या हुसैन और या अली की सदाओं के साथ मजलिस तमाम हुई।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस अवसर पर राजा विल्डर्स, मन्सूर जैदी, कासिम अब्बास, जफर इसरार, महफूज जैदी, मसरूर जैदी, मकसूद जैदी, शादाब जैदी, इब्ने अली, सुहेल, अजहर, आकिब जैदी आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]