फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के जटवारा अंगूरी बाग निवासी मजदूर राकेश पुत्र रामसिंह के साथ बीती रात मोहल्ले के ही कुछ दबंगों ने मारपीट कर नगदी लूट ली। घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस जांच में जुट गयी है।
[adrotate banner="3"]
पीड़ित राकेश ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि मोहल्ले के कुछ दबंग उसकी पत्नी अनीता का फोन नम्बर मांग रहे थे। जब उसने मना किया तो दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। वह गिट्टी तोड़ने का काम करता है। मजदूरी के पांच हजार रुपये उसे मिले थे। वह भी दबंगों ने लूट लिये। घटना के सम्बंध में पीड़ित ने पुलिस को तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाल को तहरीर दी।
[adrotate banner="2"]

