मजदूर के घर से नकदी जेबरात साफ

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मजदूर के घर से नकदी व जेबरात साफ हो गया| जानकारी होनें पर पीड़ित नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

थाना कादरी गेट के ग्राम पपियापुर निवासी माजिद अली पुत्र जाकिर अली मजदूरी का कार्य करता है| माजिद नें बताया कि बीती रात वह अपने घर के आंगन पत्नी शमां परवीन व बच्चो के साथ लेटा था| उसके कमरों में दरवाजा नही लगे हैं| देर रात लगभग 3:45 बजे माजिद की पत्नी शमां परवीन जागी तो उसे चोरी की जानकारी हुई | माजिद ने बताया कि चोरों ने उसके कमरें में रखे बक्से और अलमारी को तोड़कर लगभग 45 हजार की नकदी , पौन किलो चांदी व सोने के जेबर चोरी कर लिये गये| माजिद नें आईटीआई पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की| आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|