बुलेट की टक्कर से जीएनएम की छात्रा की मौत

0
971

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुलेट की टक्कर से जीएनएम छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी | परिजनों में कोहराम मच गया | भीड़ नें चालक को पकड़कर पुलिस के हबाले कर दिया| पुलिस नें बुलेट को कब्जे में ले लिया| मृतका के भाई नें पुलिस को तहरीर दी|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी सचिन पाल पुत्र नरेश पाल ने बताया कि उसकी बहन सोनी पाल पत्नी रोहित पाल निवासी पाल नगर मैनपुरी मिशन अस्पताल से जीएनएम का कोर्स कर रही थी| वह प्रतिदिन की तरह की टैक्सी से मिशन अस्पताल पंहुची| जहाँ पर आवास विकास चौकी के लगभग सामने रोड़ पार करते समय अचानक बुलट सबार नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| सोनी का पति रोहित सेना में हैं, उनकी जम्मू कश्मीर में तैनाती है| मृतका सोनी की दोस्त शालिनी नगला नैन भोलेपुर घायल हो गयी|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]