मछली बेचकर आ रहे युवक के साथ लूट

0
109

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया कालोनी निवासी एक युवक के साथ देर शाम कुछ अज्ञात लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

हैवतपुर गढ़िया कालोनी निवासी एक युवक मछली बेचने का काम करता है। जो मंगलवार की शाम मछलियां बेचकर वापस आ रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसके पास रखे 1800 रुपये छीन लिये। मामले की जानकारी चौकी इंचार्ज को दी गयी।

हैवतपुर गढ़िया चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि कालोनी के एक युवक ने लूट हो जाने की सूचना दी है। लेकिन मामला लूट का न होकर मछली के उधार लेने को लेकर है। फिलहाल अभी मामले की तहरीर पीड़ित युवक ने पुलिस को नहीं दी। तहरीर देने पर मामले की जांच की जायेगी।

थानाध्यक्ष मऊदरवाजा हरपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई घटना होती तो चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह उनको सूचना देते।

[adrotate banner="2"]