मक्के की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

0
193

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात मक्के के खेत की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| जानकारी होनें पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बहादुर निवासी 24 वर्षीय सनोज उर्फ मटरू पुत्र रामरतन बीती रात अपने खेत में मक्के की फसल की रखवाली कर रहा था | पास के खेत में ही सनोज का चचेरा भाई अमित भी मक्के की खेत की रखवाली कर रहा था| बीती रात लगभग 12:30 बजे अमित गाय को भागने गया और उसने सनोज को आवाज लगाई। लेकिन कोई आवाज ना आने से उसने खेत में बनी मचान पर जाकर टार्च लगाकर देखा तो सनोज खून से लथपथ पड़ा था उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी| मामले की सूचनाअमित नें सनोज के परिजनों को दी| जिसके बाद परिजन मौके पर पंहुचे| मृतक की माँ गीता देवी अदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सनोज के पिता राम रतन खेती का कार्य करते है| सनोज 5 भाइयों मे तीसरे नंबर का था| सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह,सीओ अरुण कुमार, कोतवाल मनोज भाटी व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुचे| पुलिस नें तफ्तीश की| मृतक के पितारामरतन नें पुलिस को हत्या की तहरीर दी| उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा | मुकदमा दर्ज किया गया है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]