फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेश प्रसाद निवासी मीरादेवी पत्नी स्व श्याम सिंह वर्मा ने पुलिस से शिकायत की कि उसका ही दामाद मकान हड़पने के चक्कर में उसके साथ मारपीट करता है।
[adrotate banner="3"]
विधवा मीरादेवी ने कहा कि वह मोहल्ले में ही छोटी सी किराने की दुकान चलाकर गुजर बसर कर रही है। मोहल्ले में ही उसका मकान है जिसमें उसकी ही पुत्री दीपमाला अपने पति अरुण कुमार बाजपेयी के साथ रहते हैं। मकान हड़पने के चक्कर में दामाद व लड़की उसे आये दिन मारपीट करते हैं। बीते दिन भी दीपमाला व उसके पति अरुण कुमार ने बिजली को लेकर उससे मारपीट कर दी व घर से निकल जाने की धमकी दी। विधवा महिला ने न्याय की गुहार लगायी है।
[adrotate banner="2"]


