मकान मालिक की पत्नी से अवैध सम्बंध के कारण बीबी को गायब करने का आरोप, ढूंढने गये ससुर को पीटा

0
124

FARRUKHABAD : अपने ही मकान मालिक की पत्नी के साथ अवैध सम्बंधों के चलते पत्नी को गायब करने का आरोप लगा है। सूचना पर जब आरोपी के ससुर पुत्री को ढूंढने पति के पास पहुंचे तो पति ने मकान मालिक के साथ मिलकर उनकी पिटायी कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खन्डौली निवासी श्यामबिहारी पुत्र छोटेलाल अवस्थी अपने पुत्र को पढ़ाने के लिए साहबगंज चौराहे पर एक कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे। साथ में उनकी पत्नी श्यामादेवी भी रह रही थी। उसी मकान में श्याम बिहारी ने एक कमरे में अपनी पुत्री नीलम पत्नी सुधीर अग्निहोत्री निवासी पचदेवरा हरदोई को भी कमरा किराये पर दिलवा दिया था। कुछ समय बाद श्याम बिहारी वापस अपने गांव लौट गये। लेकिन नीलम और सुधीर उसी मकान में किराये पर रह रहे थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

श्याम बिहारी ने आरोप लगाया कि सुधीर के मकान मालिक की पत्नी के साथ अवैध सम्बंध हो गये थे। जानकारी होने पर वह उनकी पुत्री नीलम के साथ मारपीट करने लगे। बीते 7 नवम्बर को शाम 8 बजे दमाद सुधीर अग्निहोत्री ने फोन पर नीलम के अचानक गायब हो जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर 9 नवम्बर को श्याम बिहारी सुधीर अग्निहोत्री के पास साहबगंज चौराहे पर उसके किराये के कमरे पर पहुचे। श्याम बिहारी ने आरोप लगाया कि सुधीर अग्निहोत्री व मकान मालिक ने मिलकर मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी और पुत्री का पता नहीं बताया। श्याम बिहारी शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

एसएसआई हरिश्चन्द्र ने बताया कि तहरीर को कादरीगेट चौकी इंचार्ज इनाम सिह को दे दिया गया है जांच करायी जा रही है।

[adrotate banner="2"]