मकान पर कब्जे को लेकर मौसी को पीटकर किया मरणासन्न

0
114

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज पटनौर निवासी 60 वर्षीय रामश्री पत्नी दुलारे लाल को उसके ही सगी बहन के पुत्र ने मकान पर RAMSHRIकब्जे को लेकर बुरी तरह से पीटपीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने रामश्री का मेडिकल परीक्षण करवाया।

[adrotate banner="3"]

राम श्री अपने मायके याकूतगंज में रह रही है। जहां उसे मायके पक्ष से मकान मिला है। रामश्री के पति की मौत कुछ वर्षों पहले हो गयी थी। बड़ा पुत्र अशरफी जिसे आंखों से बिलकुल भी दिखायी नहीं पड़ता और छोटी पुत्री लक्ष्मी जिसकी शादी बीते 19 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला कलार सेन्ट्रल जेल निवासी आकाश से कर दी थी। रामश्री अपने घर पर अकेली ही अपने नेत्रहीन पुत्र के साथ रह रही थी। रामश्री की बहन का लड़का छविराम पुत्र लालमन भी अपनी ननिहाल में मिली जमीन पर रह रहा है। रामश्री का आरोप है कि छविराम उसे मकान से निकालकर खुद उसमें कब्जा करने का कई बार प्रयास कर चुका है। जिसको लेकर अब उसने देखरेख के लिए अपनी पुत्री लक्ष्मी व दामाद आकाश को भी वहां बुला लिया है। छविराम ने सोमवार को रामश्री के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गयी थी। घर के किबाड़ इत्यादि भी छविराम ने तोड़ डाले। सूचना पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने घायल रामश्री का मेडिकल परीक्षण कराया है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही होगी।

[adrotate banner="2"]