मकान के ताले तोड़कर 10 लाख के जेबरात साफ

0
156

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) सूने पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों नें नकदी जेबरात साफ कर दिये| घटना की सूचना पर पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल
थाना क्षेत्र के ग्राम बेला सराय गजा निवासी राधा मिश्रा पत्नी शिव प्रकाश मिश्रा अपनी पुत्री रुचि के पुत्र अहम के जन्मदिन पर शामिल होने पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के मदनापुर बीते दिन गयीं थी| घर पर ताला लटक रहा था| बीती रात चोरों नें घर के ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए और कमरें के ताले तोड़कर अलमारी में रखे दो हार, 6 अंगूठी,  दो जोड़ी झुमकी, 2 चेन,  1 जोड़ी कुंडल व चांदी के दो जोड़ी पायल , 12 चांदी के सिक्के आदि 10 लाख के जेबरात व दो हजार की नकदी चोरी कर ली|  घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जुगल किशोर फोर्स के साथ मौके पर आ गये| इसके साथ ही फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर आ गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष नें बताया कि तहरीर मिली है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]