अपडेट: दो मकानों के ताले तोड़कर लाखो के जेबरात व नकदी चोरी

0
221

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर किसान के घर से लाखों के जेबरात व नकदी चोरी कर ली| देर रात किसान को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस ने जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कनईनगला निवासी संजीब कुमार पुत्र शिवनाथ अपनी पत्नी राधा देवी, दो पुत्री और एक पुत्र के साथ ही माँ रामबेटी के साथ घर में सो रहे थे| तभी देर रात चोरों ने बक्से और अन्य सामान तोड़कर जेबरात व 29 हजार रूपये के साथ ही जेबरात चोरी कर लिये| रात लगभग एक बजे संजीव जब पेशाब करने के लिये उठे तो कमरे का गेट खुला पड़ा था| कमरे के भीतर रखे बक्से आदि टूटे पड़े थे| संजीब ने घटना की सूचना डायल 100 को दी| डायल 100 पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की| पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी है|
वही कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी मैनूर अली पुत्र मोहम्मद मुशर्रफ के घर भी चोरो ने ताला तोड़कर 80 हजार की नकदी के साथ ही लाखों के जेबरात चोरी कर लिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]