दो घंटे देरी से पंहुचे मंत्री शिवपाल यादव

0
122

rashid, prdipफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ लखनऊ से उनके हेलीकाप्टर में बैठकर पंहुचे सपा नेता अरशद जमाल और प्रदीप यादव ने पार्टी में अपनी पकड़ का अहसास करा दिया| मंत्री दोनों युवा नेताओ पर काफी खुश दिखे| वह निर्धारित समय से दो घंटे बिलम्ब से पंहुचे| जिससे पार्टी नेताओ के साथ -साथ पुलिस भी उभ गयी|

[adrotate banner="3"]

दोपहर 2:20 पर पुलिस लाइन मैदान में पंहुचे मंत्री शिवपाल सिंह यादव के इंतजार में जिले का पूरा प्रशासन व जनपद के दर्जनों सपा नेता माला लिये खड़े थे| मंत्री के साथ हेलीकाप्टर से पंहुचे भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र सपा अरशद जमाल , सयुस के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव भी उनके साथ हेलीकाप्टर से उतरे|

मंत्री ने दोनों युवा नेताओ की पीठ ठोंकी व जनपद में पार्टी का सहयोग करने को कहा| इसके साथ ही साथ विधायक नरेन्द्र सिंह के पुत्र सचिन यादव व व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी के भी मंत्री खुलकर मिले| और हाल चाल लिये|

[adrotate banner="2"]