मंत्री बेरिया मीडिया से बोले- कानून व्यवस्था गड़बड़ है, तो लिख कर दो

0
115

फर्रुखाबाद: सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना दिन रात देख रहे हों, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बढ़े आपराधिक मामलों ने सपा सरकार को एक बार हिलाकर रख दिया। लेकिन यह बात न तो सपा के जिला स्तरीय नेता मानने को तैयार हैं और न ही मुख्यमंत्री के सिपेहसहलार। शहर में आये कैबिनेट मंत्री शिवप्रकाश बेरिया से जनपद में अपराध बढ़ने की बात को पूछा गया तो मंत्री बड़े ही रौब से बोले कि अपराध कहां बढ़ा और अगर बढ़ा है तो लिख कर दीजिये।

[adrotate banner="3"]

वस्त्र व रेशम उद्योग मंत्री शिवप्रकाश बेरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण भवन में कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था कहां गड़बड़ है। यह बात उन्हें लिखित में चाहिए। यह किसी व्यक्ति विशेष को सांत्वना मंत्री ने नहीं दी वल्कि मीडिया से ही लिखित में अपराधिक रिकार्ड मंत्री ने मांग दिया। जबकि मंत्री के बगल में जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी भी बैठे थे।

आये दिन हत्या, लूट, चोरी की बढ़ती बारदातों के बारे में मंत्री बेरिया ने कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझा और न ही जनपद के पुलिस अधिकारियों को बुलाकर उन्हें नसीहत नहीं दी। अपराधियों की बढ़ोत्तरी की उन्हें जानकारी नहीं है। यह कहकर उन्होंने पल्ला तो झाड़ लिया। दोबारा प्रश्न किया गया कि इस चीज की जानकारी जनपद स्तरीय नेताओं को रखनी चाहिए और हर बात की रिपोर्ट ऊपर तक भेजनी चाहिए। लेकिन जनपद स्तरीय पदाधिकारी ठीक तरह से काम नहीं कर रहे। फिलहाल कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की बात से ही मंत्री ने पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि जनपद के पार्टी कार्यकर्ता अगर ठीक से कार्य नहीं कर रहे या जनता की समस्याओ का निस्तारण नहीं करा रहे तो इसमें वह कुछ भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वह कोई अधिकारी नहीं हैं।

अपने निर्धारित समय से एक घंटे से भी अधिक समय विलम्ब से पहुंचे मंत्री बेरिया के गाड़ी से उतरते ही पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने पहले ही उन्हें पुष्प भेंट किये। उसके अलावा जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी आदि ने भी बेरिया को पुष्प भेंट किये। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्क्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महताब खां, विश्वास गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]