मंत्री परेशान, नए साल पर मोदी का फरमान.. ओनली काम

0
130

Prime Minister Narendra Modi with Russian President Vladimir Putin Attend World Diamond Conference In Delhiनई दिल्ली। नए साल के जश्न में जहां पूरा देश डूबा रहेगा वहीं मोदी सरकार के मंत्री इस दिन भी काम करेंगे। जी हां खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को हिदायत दी है कि वो नए साल के दिन भी काम करें। केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि हां हम लोग इस दिन भी काम करेंगे।

[adrotate banner="3"]

खबर है कि मोदी ने अपने मंत्रियों को कहा है कि वो लोग कॉरपोरेट पार्टी से दूरी बनाकर रखें। यहीं नहीं मंत्रियों को फाइव स्टार होटलों में दी जाने वाली पार्टी में भी जाने से मना किया गया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला पेशावर में बच्चों की मौत और असम में हुई उग्रवादी घटना की वजह से लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि हर साल मंत्री नए साल में धूमधाम से जश्न मनाते हैं या तो विदेशों में छुट्टियां मनाने जाते हैं लेकिन मोदी के राज में मंत्रियों को छुट्टी मनाने का मौका नहीं मिलेगा। यानी छुट्टी के दिन भी सभी मंत्रियों को काम करना पड़ेगा।

[adrotate banner="2"]