मंत्री नरेंद्र सिंह का गनर निलम्बित

0
127

suspendफर्रूखाबाद: उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की सुरक्षा में लगे गनर को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया| गनर विजय कुमार कल मंत्री के पुत्र सचिन यादव के साथ एटा जनपद में था|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
एस पी अलंकृता सिंह ने बताया कि एटा के एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की सुरक्षा में लगे गनर विजय कुमार को निलंबित कर दिया है| मामले की जांच सीओ लाइन को सौंपी गई है। शुक्रवार को जनपद एटा के थाना जैथरा पुलिस ने ग्राम परौली सुहागपुर के पास चेकिंग की थी। इस दौरान नरेन्द्र सिंह का गनर विजय कुमार सचिन यादव के साथ चुनाव प्रचार करते मिला था।

[adrotate banner="2"]