मंडप में दूल्हे के बजाय किसी और ने लिए दुल्हन संग फेरे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

गाजियाबाद/लोनी: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दूल्हे के शराब के नशे में पहुंचने पर टूटी शादी के बाद युवक ने दुल्हन का हाथ थामकर मिसाल पेश की। दूर के रिश्ते के इस युवक की सभी ने सराहना की। निर्धारित समय पर दुल्हन की विदाई होने से परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।
बता दें कि कॉलोनी निवासी युवती की शादी दिल्ली के रोहिणी इलाके के युवक के साथ तय हुई थी। सोमवार रात बारात लोनी पहुंची। जयमाला के लिए जब दूल्हे को स्टेज पर बुलाया गया तो वह शराब के नशे में होने के कारण खड़ा भी नहीं हो सका। गुस्साई दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
परिजनों ने भी दुल्हन का साथ देते हुए बरात को वापस लौटा दिया। इसके बाद दुल्हन के पिता चिंतित दिखाई दिए। तभी दूर की रिश्तेदारी के एक युवक ने दुल्हन का हाथ थामने की बात कही। जिसपर दुल्हन पक्ष के लोग राजी हो गए। बाद में परिजनों की सहमति से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। मंगलवार को दुल्हन को विदा किया गया।
वहीं जानकारी सामने आ रही है कि शादी के समय दोस्तों के कहने पर दूल्हे ने शराब पी थी। इसके बाद दूल्हा बना युवक शादी मंडप में जब वरमाला डालने के लिए खड़ा हुए तो पहले लड़खड़ाया फिर गिर पड़ा। इसे देखकर लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे के शराब पीने का पता चल गया। इसके बाद दुल्हन ने नशे में युवक से शादी करने से इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं, लड़की पक्ष ने शादी रोककर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने पर लड़की पक्ष ने शादी की तैयारी में हुए 5 लाख रुपए खर्च को लौटाने की बात कही। वहीं,  लड़का पक्ष इसके लिए नहीं राजी हुआ तो उन्हें सुबह तक बंधक बनाए रखा गया, इसके बाद 1 लाख रुपये देने पर बरात लौटी।
यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला गाजियाबाद की पूजा कॉलोनी का है। मंगलवार रात में करीब 9 बजे दिल्ली के रोहिणी से बरात आई थी। जयमाला का कार्यक्रम करीब था, लेकिन इस बीच दूल्हे के दोस्तों ने उसे शराब पिला ली। घरातियों (लड़की पक्ष) की मानें तो वरमाला डालने के दौरान दूल्हा पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था और स्टेज पर ही नशे में लड़खड़ाने लगा था।