मंजेश कटियार और अतर सिंह कटियार में संघर्ष, ओमप्रकाश दुबे ‘ओमू’ मना रहे जश्न

0
122

OMPRAKASH DUBEY 401फर्रुखाबाद: सदर तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मंजेश कटियार और अतर सिंह कटियार आमने सामने आ गए है| अध्यक्ष पद के लिए कुल हुए पांच नामांकन में दयाशंकर तिवारी, देव प्रकाश अवस्थी और रामसनेही यादव उर्फ़ मुन्ना यादव ने अपना परचा वापस ले लिया है| उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश दुबे उर्फ़ ओमू निर्विरोध होने के आसार बन गए है| उनके समर्थको में जश्न का माहौल है|

[adrotate banner="3"]

8 अगस्त को तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के वोट पड़ेंगे| अध्यक्ष पद पर मंजेश कटियार के समर्थन में दयाशंकर तिवारी, देव प्रकाश अवस्थी और मुन्ना यादव के परचा वापस लेने के बाद मंजेश कटियार और वर्तमान अध्यक्ष अतर सिंह कटियार के बीच मुकाबला होगा| वहीँ पुस्तकालय मंत्री के पद पर देवेश कुमार और आडिटर पद पर पद्मेश रंजन श्रीवास्तव के एक एक नामांकन के बाद इनका पद सम्भालना तय हो गया है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
अन्य मुकाबलों में सचिव पद पर प्रदीप सक्सेना और रविनेश चन्द्र यादव के बीच मुकाबला होगा| संयुक्त सचिव पद पर विकास सक्सेना और उमाशंकर सक्सेना भिड़ेंगे| कोषाध्यक्ष पद पर जनार्दन राजपूत और अंशुमान सिंह के बीच टक्कर होगी|

[adrotate banner="2"]