मंगल बहेलिया गिरोह की चार महिलाओं सहित आधा दर्जन गिरफ्तार

0
103

फर्रुखाबाद: बीते काफी लम्बे समय से सक्रिय मंगल बहेलिया गिरोह की चार महिलाओं सहित आधा दर्जन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| उनके पास से पुलिस को एक कार व अफीम सहित जेबरात भी मिले है|
पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मंगल बहेरिया गिरोह ने भारत सिंह (मंगल बहेलिया के चचेरा भाई) पुत्र कमलेश उर्फ़ राजकुमार , राजकुमार (मंगल बहेलिया का भाई) निवासी आजाद नगर बनपोई मोहम्मदाबाद, आशा पत्नी मंगल बहेलिया निवासी आजाद नगर बनपोई, शिवानी (मंगल की सलहज) पत्नी प्रदीप बहेलिया निवासी गिरराज मन्दिर राजस्थान, सोनी (मंगल की भाभी) पत्नी आनन्द निवासी गिरराज मन्दिर सर्वेश नगर राजस्थान, सोनी पत्नी जोगी बहेलिया निवासी सैमरा  भरतपुर राजस्थान को कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद जय प्रकाश शर्मा व स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने गिरफ्तार किया|
आरोपियों के पास से तीन सोने की चैन,1.800 ग्राम अफीम व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की| गैंग कई जनपदों में लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देता रहता है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]