मंगलवार का दिन रहा कमालगंज के विकास के नाम

0
116

Rashid Jamalफर्रुखाबाद: मंगलवार का दिन सड़को और गलियो के लोकार्पण और उदघाटन के नाम रहा| मगर सबसे बड़ी बात ये है कि दो अलग अलग राजनैतिक दलो के नेताओ ने सर्वाधिक कमालगंज के विकास का खाका खीचा| लोकसभा चुनाव सर पर है जाहिर है मुस्लिम वोटो को आकर्षित करने की चिंता सपा और कांग्रेस दोनों में है| कमालगंज में सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी की विधायक निधि के कार्यो का उदघाटन उनके पुत्र ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने किया तो कांग्रेस के सांसद सलमान खुर्शीद ने अपनी सांसद निधि के कार्यो का उदघाटन किया|

[adrotate banner="3"]

कमालगंज यानि की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के गाव शेखपुर, नगला खेम रेंगाई और बहोरन टप्पा हवेली में सड़को का लोकार्पण किया गया| इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराये जा रहे है और कोई गली सड़क कच्ची नहीं रहने दी जायेगी| उदघाटन के दौरान उनके साथ हारुन प्रधान, इरशाद प्रधान, शकील प्रधान, प्रमोद यादव प्रधान, शकील और सैयद शादाब सहित कई राशिद जमाल के समर्थक मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]