कुत्ते तेरे पास 2 बीघा जमीन होती तो बताता: लेखपाल

0
112

फर्रुखाबाद: एक कुत्ते के लेखपाल पर जबरदस्त भौकने पर लेखपाल ऊँची दीवार पर चढ़ गया| कुत्ता फिर भी भौकता रहा| आखिर लेखपाल बोला कुत्ते तेरे पास 2 बीघा जमीन होती तो बताता कि लेखपाल क्या होता है| भ्रष्टाचार के जमीनी इस उदहारण के साथ टीम अन्ना के सदस्यों ने आम आदमी के साथ रोज हो रहे भ्रष्टाचार का जख्म कुरेदा| संजय ने कहा कि भले ही यूपी में नेता भ्रष्टाचार के मुद्दे को छोड़ जात पात की बीन बजा रहे हो मगर यू पी के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार ही रहेगा| उनकी टीम देश की हालत और आम आदमी के साथ हो रहे भ्रष्टाचार पर मतदाता को जगाने के काम जारी रखेंगे और उन्हें उम्मीद है उनकी ये मशाल नया गुल खिलाएगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]